हैरतअंगेज कैच वायरल:ओमान के खिलाफ नेपाल के रोहित पौडेल ने सूझ-बूझ का इस्तेमाल कर पकड़ा शानदार कैच, ICC ने शेयर किया VIDEO
नेपाल और ओमान के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित पौडेल ने बाउंड्री लाइन पर जंप लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपका। ओमान की बल्लेबाजी के 26वें ओवर के दौरान कुशल मल्ला की तीसरी गेंद पर जतिंदर सिंह ने लॉग ऑन की दिशा में एक हवाई शॉट खेला। जतिंदर के शॉट को देखकर लग रहा था कि गेंद आसानी से बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी, लेकिन रोहित ने तभी ऐसा कुछ कर दिखाया जिससे सभी हैरान रह गए।
रोहित भागकर बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे और हवा में उछलकर एक हाथ से गेंद को सीमा रेखा के अंदर फेंका और हवा में छलांग लगाते हुए कैच पकड़ लिया और जतिंदर सिंह 107 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
आसानी से जीता ओमान
रोहित
ने जतिंदर का शानदार कैच जरूर पकड़ा, लेकिन उनका यह कैच नेपाल को जीत नहीं
दिला सका। मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 197
रनों का टारगेट रखा। ओमान ने इस टारगेट को 5 विकेट के नुकसान पर आसानी से
हासिल कर लिया। टीम की जीत में जतिंदर सिंह ने सिर्फ 62 गेंदों पर 107 रन
बनाए।
इस जीत के साथ ओमान ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की पॉइंट्स टेबल में 11 मैचों में 9 जीत के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।


0 Comments