DATE-20/06/2021 TIME-8;00 PM
पहली पारी में न्यूजीलैंड की सधी शुरुआत, टीम इंडिया 217 रन पर ऑलआउट, 71 रन बनाने में 7 विकेट गंवाए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 217 रन बनाए। मैच के तीसरे दिन टीम ने 71 रन बनाने में 7 विकेट गंवाए। काइल जेमिसन ने टेस्ट करियर में 5वीं बार 5 विकेट झटके। फिलहाल, न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम और डेवॉन कॉनवे क्रीज पर हैं
टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने 44 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 49 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 28, रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन के अलावा नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए। जेमिसन ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को शिकार बनाया।
तीसरे दिन शुरुआती 10 रन बनाने में भारत ने 2 विकेट गंवाए
- साउथैम्पटन में खेले जा रहे WTC फाइनल का पहला दिन बारिश से धुल गया था। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
- जवाब में टीम इंडिया ने दूसरा दिन खत्म होने तक 3 विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए थे। तीसरे दिन टीम 3 रन ही बना पाई थी कि कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौट गए।
- कोहली तीसरे दिन रन नहीं बना सके। उन्हें 44 रन पर काइल जेमिसन ने LBW किया। कोहली ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
- ओवरऑल तीसरे दिन टीम इंडिया ने 10 रन बनाने में दो विकेट गंवाए। जेमिसन ने कोहली के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पवेलियन भेजा।
- पंत 4 रन बनाकर स्लिप में टॉम लाथम के हाथों कैच आउट हुए। 182 के स्कोर पर टीम को छठा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
- नील वैगनर ने शॉर्ट पिच बॉल पर रहाणे को फंसाते हुए टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। रहाणे ने जडेजा के साथ 26 रन की पार्टनरशिप की।
- यहां से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 86वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।
- 205 के स्कोर पर टीम ने 7वां विकेट गंवाया। अश्विन 22 रन बनाकर टिम साउदी के शिकार बने। उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर 23 रन जोड़े।
- यहां से टीम ने 12 रन बनाने में बाकी 3 विकेट भी गंवा दिए। जेमिसन ने लगातार बॉल पर ईशांत और बुमराह को शिकार बनाया और अपने 5 विकेट पूरे किए।
- आखिरी विकेट के तौर पर रवींद्र जडेजा आउट हुए। वे 15 रन ही बना सके। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट कराया।
-
विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड:
- न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टॉस के साथ ही विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट अब सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई करने वाले कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में यह 61वां टेस्ट मैच है। धोनी ने 60 मैचों में भारत की कप्तानी की थी।
- टीम इंडिया को सबसे ज्यादा टेस्ट में जीत दिलाने के मामले में विराट कोहली पहले ही सबसे सफल कप्तान हैं। विराट ने अब तक भारत को 36 टेस्ट मैचों में जीत दिलाई है। 14 में हार का सामना किया और 10 टेस्ट ड्रॉ रहे। सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भी विराट से पहले धोनी के ही नाम था। धोनी ने 60 टेस्ट में से 27 में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।----
- विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। फाइनल मैच से पहले विराट ने बतौर कप्तान 60 मैचों में 5392 रन बनाए थे। इस मामले में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 109 मैचों में 8659 रन बनाए हैं। 93 मैचों में 6623 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रिकी पोंटिंग (77 टेस्ट में 6542 रन) तीसरे स्थान पर हैं।
0 Comments