5G स्मार्टफोन:भारत में लॉन्च हुआ -- Report-FORCE-TODAY
वीवो ने भारत में नया मिडबजट 5G स्मार्टफोन V21e लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सिंगल रैम और स्टोरेज वैरिएंट में ही लॉन्च किया है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंनसिटी प्रोसेसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसमें थ्री साइड स्लिम बेजल दिए हैं।HDFC क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से EMI पर इस स्मार्टफोन को खदीने पर 2500 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। ये ऑफर 30 जून तक वीवो इंडिया स्टोर पर वैलिड रहेगा। ग्राहकों को फोन खरीदने पर अमेजन इंडिया के 1000 रुपए के वाउचर भी मिलेंगे।
वीवो V21e 5G की कीमत
कंपनी ने इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 24,990 रुपए है। फोन को डार्क पर्ल और सनसेट जैज कलर में खरीद पाएंगे। इसे अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, बजाज फिनसर्व EMI, टाटा क्लिक, पेटीएम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद पाएंगे।
वीवो V21e 5G का स्पेसिफिकेशन
फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड कंपनी के फनटच OS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.44-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ माली G57 GPU दिया है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। फोन 1TB तक का मेमोरी कार्ड भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें सॉफ्टवेयर की मदद से 3GB एक्सट्रा मिलेगी।
फोटो और वीडियोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.79 अपर्चर के साथ दिया है। वहीं, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 अपर्चर के साथ दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें, तो फोन में 5G के साथ Wi-Fi, 5G, LTE, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप-C पोर्ट मिलेंगे। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। साथ ही ये फेन अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा 30 मिनट में ये 72 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन, रिलायंस-गूगल ने दिया-
5000 रुपए से कम होगी स्मार्टफोन की कीमत
जियोफोन
नेक्स्ट स्मार्टफोन की बिक्री का श्री गणेश 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी
के दिन से होगा। फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं किया
गया है, लेकिन मुकेश अंबानी ने कहा है कि ये देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का
सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।अब सवाल ये उठता है कि ये दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा या 5G। इस बारे में कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये 5G स्मार्टफोन होगा और 4G नेटवर्क को भी सपोर्ट करेगा। इसकी कीमत 5000 रुपए के करीब हो सकती है। बता दें कि अभी आई स्मार्ट कंपनी के कई स्मार्टफोन मॉडल की कीमत 4000 रुपए से कम है।
चीनी और कोरियन कंपनी को मिलेगी टक्कर
देश में अभी
स्मार्टफोन के 75 फीसदी मार्केट पर चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा है।
खासकर, शाओमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, वनप्लस, जिओनी जैसी चीनी कंपनियों के
फोन सबसे ज्यादा बिकते हैं। इसके बाद दक्षिण कोरियन कंपनी सैमसंग का नंबर
आता है। ऐसे में जियोफोन नेक्स्ट के आने से दूसरी कंपनियों की 4G और 5G
मार्केट पर बुरा असर हो सकता है। कंपनी जियोफोन की तरह जियोफोन नेक्स्ट के
साथ लुभावने डेटा ऑफर भी कर सकती है। जो ग्राहकों को अपनी तरफ खींच सकता
है।
नया 4k टीवी जुलाई मै आने वाला है
अगले महीने 4K एंड्रॉइड टीवी की नई रेंज भारतीय मार्केट लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि टीवी को कई अलग साइज के डिस्प्ले और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके आने से मार्केट में पहले से मौजूद शाओमी, रियलमी, मोटोरोला और वनप्लस जैसी चीनी कंपनियों के टीवी को चुनौती मिलेगी।

4K टीवी में क्या खास होगा?
- टीवी से जुड़े लीक्स की मानें तो इसमें दमदार प्रोसेसर के साथ शानदार साउंड क्वालिटी के लिए 24 वॉट के डॉल्बी ऑडियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। ये टीवी के लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस पर रन करेगी। ये भी माना जा रहा है कि टीवी की कीमत भारतीय ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय की जा सकती है।
- कंपनी ने बीते साल टीवी सेगमेंट में कदम रखा था। बाद में उसने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए बेहतर और बड़े वैरिएंट्स लॉन्च किए थे। आईटेल की आई-सीरीज रेंज को प्रीमियम क्वालिटी के चलते सफलता मिली है। कंपनी ने जी-सीरीज के एंड्रॉइड टीवी भी लॉन्च किए हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है।
- कंपनी की तरफ से फिलहाल नया 4K टीवी की लॉन्चिंग को लेकर तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये जुलाई में लॉन्च होगी। CMR इनसाइट्स से संकेत मिले हैं कि कंपनी पहले से ही 7 हजार की रेंज वाले सेगमेंट में एक अच्छा ब्रांड बन चुकी है.
1-यू स्पीकर:विंगाजॉय ने जूनियर टॉवर स्पीकर लॉन्च किया, सिंगल चार्ज पर 5 घंटे नॉनस्टॉप म्यूजिक सुन पाएंगे; कंपनी 6 महीने की वारंटी भी दे रही

युवाओं की सभी जरूरत को ध्यान रखकर बनाया
इसकी
लॉन्चिंग पर कंपनी के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने कहा, "हम अपने जूनियर टॉवर
ब्लूटूथ स्पीकर को लॉन्च करके ब्लूटूथ स्पीकर पोर्टफोलियो को बढ़ाने से
काफी खुश हैं। इसे युवाओं की म्यूजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार
किया गया है। यह ब्लूटूथ स्पीकर अच्छा दिखता है, शानदार साउंड अनुभव प्रदान
करता है और ऐसे कई फीचर्स से लैस है।"


0 Comments