FORCE-TODAY SPORTS.COM
प्लीज सैलरी दें और हम कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को तैयार हैं।
श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) और खिलाड़ियों के बीच महीनों से चला आ रहा कॉन्ट्रैक्ट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वजह से एंजेलो मैथ्यूज जैसे श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर को रिटायरमेंट लेनी पड़ रही है। वहीं, दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा जैसे खिलाड़ियों ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया था। अब यह विवाद युवा खिलाड़ियों को भी परेशानी में डाल रहा है।
इसको लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बोर्ड को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि हमें इस साल जनवरी से सैलरी नहीं मिली है। प्लीज सैलरी दें और हम कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को तैयार हैं। फिलहाल सभी श्रीलंकाई प्लेयर्स टूर-टु-टूर कॉन्ट्रैक्ट पर खेल रहे हैं। इसमें सीरीज के लिए टीम में चुने जाने पर ही खिलाड़ियों को सैलरी दी जा रही है।
टूर-टु-टूर कॉन्ट्रैक्ट से खिलाड़ियों को नुकसान
टूर-टु-टूर
कॉन्ट्रैक्ट में सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर सैलरी नहीं मिल
रही है। इंग्लैंड और अब भारत के लिए सीरीज में भी इसी आधार पर श्रीलंका टीम
चुनी गई है। कप्तान दासुन शनाका समेत टीम में चुने गए खिलाड़ी को सिर्फ
सीरीज की सैलरी मिलेगी।
कॉन्ट्रैक्ट विवाद का असर परफॉर्मेंस पर पड़ा
इसका
असर श्रीलंकाई टीम के परफॉर्मेंस पर भी पड़ रहा है। श्रीलंका टीम को
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज
में हार मिली थी। इसके साथ ही भारत के खिलाफ पहला वनडे हार चुके हैं।
कई खिलाड़ी पारिवारिक समस्या से जूझ रहे
इस
विवाद से अब श्रीलंका के टैलेंटेड यंग प्लेयर्स को भी परेशानियों का सामना
करना पड़ रहा है। वे अपने घर का किराया और परिवार की जरूरतों को भी पूरा
नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों की शादी भी इसी वजह से रुकी
हुई है।
मुरलीधरन ने भी जताई थी नाराजगी
खिलाड़ियों
के कॉन्ट्रैक्ट नहीं साइन करने पर पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन
ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि सीनियर खिलाड़ियों ने युवा
खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट नहीं साइन करने दिया, क्योंकि नए कॉन्ट्रैक्ट के
तहत उनको नुकसान हो रहा था।
![]() |
#Cheer4India: Team India at Tokyo Olympics 2021 |
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आखिरी टी-20 मैच में 3 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आखिरी टी-20 मैच में 3 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। ये संभव हो पाया आदिल राशिद की शानदार गेंदबाजी और जेसन रॉय की तूफानी पारी की बदौलत। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीत कर सीरीज में बराबर ली और आखिरी मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
रिजवान ने 76 रन की पारी खेली
पहले
बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 154 रन बनाए थे। एक बार फिर
अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज इसका फायदा
नहीं उठा पाए। पहला विकेट कप्तान बाबर आजम के रूप में 42 रन पर गिरा। आजम
11 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं पाकिस्तान का दूसरा विकेट 67 रन पर गिरा।
शोएब मकसूद 12 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर
मोहम्मद हफीज कैच देकर पवेलियन लौट गए।
वहीं एक छोर पर टिके हुए रिजवान ने फखर जमां के साथ मिलकर पारी को 100 रन के पार पहुंचाया, मगर 114 रन पर फखर के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दूसरी छोर से रिजवान का साथ नहीं दे सका। शादाब खान 125 रन पर और इमाद वसीम 129 रन पर आउट हो गए। रिजवान 57 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 35 रन पर 4 विकेट लिए। वहीं मोईन अली को भी एक विकेट मिला।
इंग्लैंड की शानदार शुरुआत
टारगेट
का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। इंग्लैंड का पहला
विकेट 67 रन पर गिरा। जोस बटलर 21 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बटलर के आउट
होने के बाद बल्लेबाजी करने आए डेविड मलान ने जेसन रॉय का पूरा साथ दिया।
दोनों मिलकर टीम का स्कोर 92 रन तक लेकर गए। रॉय ने 36 गेंदों पर 64 रन
बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।
रॉय के बाद कप्तान ओएन मोर्गन ने पारी को संभाला और मलान का साथ दिया। मलान ने 33 गेंदों पर 31 रन और मोर्गन ने 12 गेंदों पर 21 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हाफिज ने 28 रन पर 3 विकेट लिए। वहीं इमाद वसीम, हसन अली, उस्मान कादिर, शादाब खान ने एक-एक विकेट लिए।





0 Comments